फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ने किसानों को वितरित किए क्रेेडिट कार्ड

विज्ञापन
बीघापुर में किसान को किसान क्रेडिट कार्ड देते बैंक अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। पंजाब नेशनल बैंक ने आत्मनिर्भर ग्राम संपर्क अभियान के तहत घाटमपुर कला गांव में किसानों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैंक के लखनऊ मंडल प्रमुख एएच किंडर ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर जीवन को सुरक्षित करने वाली योजनाओं का संचालन बैंक कर रहा है।
विज्ञापन

अंचल सहायक महाप्रबंधक लखनऊ प्रभात मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्राम संपर्क अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों में बैंक द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि कि बैंक ने बीमा कंपनियों से अनुबंध कर मेडिकल बीमा कवर जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों से आह्वान किया कि छोटे बच्चों के बैंक में खाता खुलवा कर उन्हें बचत के लिए प्रेरित करें। शाखा प्रबंधक बीघापुर मुकेश वर्मा ने कहा कि जिसे भी किसी प्रकार की शिकायत परेशानी हो तो वह सीधे उनसे संपर्क करें। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने लगभग एक दर्जन लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड सौंपे। संचालन शाखा प्रबंधक विकास भवन जीशान हुसैन ने किया। अमरेश दीक्षित, पंकज बाजपेई व आचार्य शीतला पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें