सदर तहसील के मझखोरिया गांव में पात्र लोगों को राशनकार्ड वितरित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा पवई, मझखोरिया गांव में चौपाल लगवाकर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाए गए। विधायक ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक संचालित सेवाओं का पूरा लाभ पहुंचे इस लक्ष्य को लेकर ग्रामवार अभियान चलाकर पात्रों के राशन कार्ड बनवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। विकास की किरण समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे जो काम आजादी के 70 सालों में नहीं हो पाए थे। अगेहरा में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना का मामला हो या फि र मरौदा से शंकरपुर पुल कार्य जारी हो गया है। इस मौके पर महानंद यादव व राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला छोटा चौराहा नागर मिल में अमृत योजना के तहत पार्क एवं नाला निर्माण की स्वीकृति कराकर कार्य आरंभ कराया। संवाद