फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है सरकारः सुनील साजन

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते सपा एमएलसी सुनील यादव,जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव,पूर्व विधायक उदयराज यादव व मन - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बांगरमऊ में तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में डीएम रवींद्र कुमार के धन्यवाद भाषण पर सवाल उठाया है। आरोप लगाया कि प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार बांगरमऊ उपचुनाव जीतना चाहती है। दावा किया कि प्रदेश सरकार से समाज का हर वर्ग नाराज है। इसका जवाब जनता उपचुनाव में देगी।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि 28 सितंबर को बांगरमऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया उनमें से अधिकांश काम सपा सरकार में हो चुके हैं। एमएलसी ने कहा कि योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम चुराए हैं। मेट्रो व आगरा एक्सप्रेस वे पर अपनी नेम प्लेट लगा दी। उन्नाव में भी जो कार्य अखिलेश सरकार में हो चुके थे उन्हें ही मुख्यमंत्री ने अपने लोकार्पण व शिलान्यास में शामिल किया है।
एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। कहा कि बड़ी बात यह कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण डीएम ने दिया। आरोप लगाया कि कहने को तो यह लोग दलित को अध्यक्ष बना देते हैं लेकिन उनसे भाषण दिलवाना पसंद नहीं है। सरकार प्रशासन के माध्यम से उपचुनाव जीतना चाहती है। चुनाव से 15 दिन पहले एसडीएम, बीडीओ, लेखपाल, सिपाही सभी को बदल दिया जाता है। अपने अधिकारियों को तैनात करने के पीछे शायद चुनाव जीतना ही वजह है। हालांकि शासन, प्रशासन के हर पैतरे को लेकर जनता सजग है। इसका जवाब जनता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर देगी। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने गोशाला में बंद मवेशियों को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार करोड़ाें रुपये लगाकर गोशालाओं का निर्माण करा रही है लेकिन उसमें बंद होने वाले मवेशी भूख, प्यास से बेहाल हैं। आरोप लगाया कि सचिव, प्रधान मिलकर भूसे का पैसा खा रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, मनीषा दीपक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें