फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी ट्रेन चलने पर जताया हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड-19 के कारण 22 मार्च से रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इससे दैनिक रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने दैनिक यात्रियों के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग की थी। जिस पर रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 12179/12180 आगरा से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11109/11110 झांसी से लखनऊ इंटरसिटी का रोजाना संचालन शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने ट्रेनों के चलने पर रेल मंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें