फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइकें, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के दरोगा विजय सिंह सेंगर टीम के साथ कल्याणी नदी पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों से आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। मौके पर दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों की बाइकें चोरी होने की बात कबूल कर ली । तलाशी में आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने अपने नाम नेवाजीखेड़ा मजरा झूलूमऊ निवासी विवेक गौतम व बूलापुर हसनापुर निवासी श्रवण बताया। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें