फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो स्थानों पर लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पर्याप्त वैक्सीन न होने से जिले में टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। जिले के 20 टीकाकरण केंद्रों में सिर्फ दो बूथ ही चलाए गए। इसमें 908 को टीका लगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान ठप रहा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में सिर्फ जिला अस्पताल व सफीपुर में कोविड टीकाकरण हुआ। सफीपुर में 124 ने कोविड टीका लगवाया। जिसमें पहला डोज लगवाने वालों में 85 व दूसरा डोज 39 लोगों ने लगवाया। वहीं जिला अस्पताल के बूथ पर 784 का टीकाकरण हुआ। पहला डोज 450 व दूसरा 334 ने लगवाया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि वैक्सीन की मांग की जा चुकी है। मिलने के बाद ही आगे टीकाकरण होगा।
उन्नाव। जिले में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। सही होने वाले मरीजों को घर भेज दिया गया है।
जांच में हसनगंज 1, शुक्लागंज व शहर का 1 युवक संक्रमित मिला है। वहीं ठीक होने वालों में अन्य कोविड अस्पताल में कराने वाला एक युवक व सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 2 मरीज शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें