फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर टैंक में गिरी बच्ची, मौत, हंगामा

Fri, 11 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टैंक में गिरी बच्ची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर दस निवासी शीबू की चार साल की बेटी रुक्साना घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय उसका पैर घर के सामने ही सीवर टैंक के ढक्कन पर पड़ गया। ढक्कन टूटा होने से बच्ची टैंक में गिर गई। पास में ही कालोनी के ही रहने वाले राजा की नजर पड़ी तो वह टैंक में कूद गया। करीब पंद्रह मिनट बाद लोगों की मदद से बच्ची को टैंक से बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू किया तो सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। मृत बच्ची की मां करीमन ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं। इसमें बड़ी बेटी रीना (12) है व रुक्साना चार साल की थी। बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते और अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन महीने पहले इसी सीवर टैंक में गिरी थी एक बच्ची
कांशीराम कालोनी में टैंकों के ढक्कन टूटे होने से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। तीन महीने पहले 41 नंबर को कालोनी निवासी तस्से की नौ साल की बेटी मोहम्मदी 44 नंबर कालोनी के बाहर बने गटर में गिर गई थी। लोगों ने उसे जैसे-तैसे बचा लिया था। ब्लाक नंबर 59 निवासी कहकशा का कहना है कि कालोनी की साफ-सफाई व गटर के टूटे ढक्कन बदलने के लिए नगरपालिका को कई बार लिखित शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बदले जाएंगे खराब ढक्कन, होगी सफाई-ईओ
नगर पालिका ईओ उमेश मिश्रा ने बताया कि घटना से पहले उन्हें सीवर टैंकों के ढक्कन टूटे होने या कालोनी में गंदगी की शिकायत नहीं की। अगर शिकायत मिलती तो वह तत्काल व्यवस्था ठीक कराते। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही नगर पालिका के आरआई, टीआई और सफाई नायक को मौके पर भेेजा गया है। बताया कि वह दो दिन की छुट्टी पर हैं लेकिन शुक्रवार सुबह से कालोनी में सफाई और सीवर टैंकों के खराब ढक्कनों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें