उन्नावः ऑनलाइन धोखाधड़ी करके निकाले गए 1.15 लाख रुपये साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराए।
बेहटामुजावर थाना के आसायस गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने 30 जुलाई साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उसके साथ ऑनलाइन 1.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगों के खाते को फ्रीज कराया और बैंक से पत्राचार कर पीड़ित की पूरी रकम उनके खाते में वापस कराई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अगर व्यक्ति समय रहते घटना की सूचना दे तो धोखाझड़ी को रोका और रकम वापस कराई जा सकती है। (संवाद)