फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर नपे सीएचसी प्रभारी

Fri, 31 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लाक का निरीक्षण करतीं डीएम अदिति सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज सीएचसी में डीएम को निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं। सफाई नहीं मिली। दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी कक्ष की अलमारी में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। यही नहीं आपरेशन में प्रयोग करने वाले उपकरण भी ठीक नहीं मिले। इस पर डीएम ने सीएमओ से सीएचसी प्रभारी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम अदिति सिंह ने गुरुवार सुबह नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दंत विभाग की ओपीडी का हाल देखा। यहां अलमारी में एक्सपायरी दवाएं मिलीं तो तत्काल दवाएं बाहर फेंकने को कहा। उन्हें आंखों की जांच के लिए पुरानी मशीन का प्रयोग होते मिला। इस पर सीएमओ को स्ट्रीट रेटीनो स्कोप मशीन को अपडेट करने के निर्देश दिए। कई अलमारियों की चाबी न मिलने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डा. अखिलेश विक्रम को फटकार लगाई।

एसीएमओ डा. एके त्रिपाठी को निर्देश दिया कि सभी अलमारियों में रखे सामान की सूची बनाकर आलमारी के बाहर चस्पा कराई जाए। फैमिली प्लानिंग कक्ष में मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था न मिलने पर डीएम ने इंचार्ज कामिनी की क्लास ली।  स्ट्रेचर पर रबर शीट गंदी होने पर नाराजगी जताई। सीएचसी में खामियां मिलने सीएचसी प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ डा. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी से कहा एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी नहीं होनी चाहिए। शौचालयों की सफाई दिन में दो बार कराए और दो दिन में बायोमैट्रिक मशीन लगवाएं।
विज्ञापन


सहायक लेखाकार सहित चार को प्रतिकूल प्रविष्टि
नवाबगंज। सीएचसी निरीक्षण के बाद डीएम ने ब्लाक का निरीक्षण किया। यहां उन्हाेंने स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर सीडीओ संजीव सिंह को जांच के आदेश दिए। ऑडिट में आपत्तियां, स्वच्छ भारत अभियान व ग्रामीण अजीविका मिशन में प्रोग्रेस कम मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। मनरेगा में मास्टर रोल की फीडिंग कम मिलने पर डीसी मनरेगा को फटकार लगाई। यहां बोरिंग के उपकरण अधिक मिलने पर जेई से जवाब तलब किया। उन्होंने सेवा पुस्तिकाओं की जांच की।

कमियां पाए जाने पर वरिष्ठ सहायक अरूण प्रकाश तिवारी के अलावा ऑडिट आपत्तियों की निस्तारण पंजिका बीडीओ का अवलोकन न मिलने पर सहायक लेखाकार रमेशचंद्र श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। हैंडपंपों को रिबोर के मामले में ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार भारतीय, आईएसबी योजना के तहत अभिलेख तैयार न मिलने पर योजना प्रभारी सुरेंद्र कुमार व जेई एमआई लक्ष्मी चंद्र को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें