फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भाभी से दुष्कर्म और जिंदा जलाने के आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाभी से दुष्कर्म और जिंदा जलाने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीओ ने बताया कि 10वें दिन चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही अब मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 30 साल की महिला के साथ 16 दिसंबर की रात देवर ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी को घायल कर दिया था। बाद में बेहोशी की हालत में घर से 50 मीटर दूर पुआल के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया था। घटना के समय महिला (मृतका) दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। पति लखनऊ के एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। मां को जिंदा जलते देख नौ साल के बेटे ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी थी।
जांच में पुलिस को पता चला कि नौ अगस्त 2024 को महिला ने देवर (हत्यारोपी) के खिलाफ दुष्कर्म कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 30 नवंबर को देवर दुष्कर्म के मुकदमे में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह लखनऊ में काम करने की बात कहकर चला गया था। 15 दिसंबर को घर लौटकर आया और भाभी की हत्या कर दी। मृतका के पति की तहरीर पर आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी रात पुलिस ने गांव से 10 किलोमीटर दूर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाएं पैर में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन

बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है। बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें