फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी के निर्देश पर ढाई साल बाद दर्ज हुई नौ लाख ठगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। ढाई साल में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर जालसाज ने कपड़ा व्यापारी से नौ लाख 12 हजार रुपये ठग लिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने लखनऊ निवासी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पावा निवासी अंकित राठौर कपड़े के थोक व्यापारी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि व्यापार के सिलसिले में सदर कोतवाली के धवन रोड गए थे। जहां लखनऊ के सैरपुर थानाक्षेत्र के तरैया छठामील निवासी विपिन वर्मा से मुलाकात हुई। ढाई साल में रुपये दोगुना करने की स्कीम बताकर उसने झांसे में लिया। दो मई 2022 को उसने विपिन को ऑनलाइन 12,16,940 रुपये भेजे। कुछ समय बाद उसका फोन रिसीव होना बंद हो गया।
धोखाधड़ी का शक होने पर पीड़ित उसके पास पहुंचा और दबाव बनाया तो तीन लाख रुपये वापस किए थे। लेकिन बाकी बचे 9,12,940 रुपये देने से इन्कार कर दिया। अभद्रता करते हुए धमकी देकर भगा दिया। थाने में कई बार शिकायतों की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर माखी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अभद्रता और धमकी की रिपोर्ट विपिन के खिलाफ दर्ज की है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें