फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथी दुकानदारों को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम

Fri, 09 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में बाधा बने स्टेशन रोड के फुटपाथी दुकानदारों को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। सीओ सिटी ने निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। क्रासिंग से कचहरी की ओर पिलर बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। मगर क्रासिंग से बड़ा चौराहा की ओर फुटपाथ पर दुकानें और अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

गुरुवार को सेतु निगम के जेई  वीरेंद्र चतुर्वेदी और सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने क्रासिंग से बड़ा चौराहा की ओर अतिक्रमण का जायजा लिया। इस दौरान सीओ सिटी ने फुटपाथी दुकानदारों को शुक्रवार शाम तक दुकानें हटाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक अतिक्रमण न हटा तो शनिवार को नगर पालिका बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें