वेबिनार में प्रतिभाग करते आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के छात्र।
- फोटो : वेबिनार में प्रतिभाग करते आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के छात्र।
नवाबगंज (उन्नाव)। आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में शुक्रवार को इंटरनेशनल वेबिनार हुआ। करंट सिनेरियो स्कोप एंड चैलेंजिस इन द फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री विषय पर हुए वेबिनार में देश-विदेश से फार्मेसी से जुड़े लगभग चार सौ वैज्ञानिक, विशेषज्ञों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया गया। वेबिनार में प्रो.वाइस चांसलर एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम डॉ. अतुल नासा, सीनियर वैज्ञानिक सीएसआईआर -सीडीआरआई लखनऊ डाॅ. दामोदर रेड्डी एन, डायरेक्टर सीएसजेएमयू कानपुर डॉ. शशि किरण मिश्रा व डायरेक्टर एसपीएम फार्मा-टेक मनोज दुबे ने इससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। डॉ. अतुल नासा ने फार्मेसी चुनौतियां पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मा कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियां जटिल हैं। डाॅ. दामोदर रेड्डी एन ने छात्र छात्राओं को फार्मेसी के क्षेत्र में रिसर्च तथा नई-नई दवाइयों की खोज पर प्रकाश डाला।
डॉ.शशि किरण मिश्रा ने फार्मेसी व्यापक क्षेत्र व विकास की चर्चा की। संस्थान के निदेशक डॉ.अमरेश गुप्ता ने संचालन किया। संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी व अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने छात्र, छात्राओं को जीवन में सफलता पाने में आ रही कठिनाइयों का सामना करने के तरीके बताए।