नवाबगंज सीएचसी में भर्ती छात्राओं के साथ मौजूद शिक्षिकाएं।
- फोटो : नवाबगंज सीएचसी में भर्ती छात्राओं के साथ मौजूद शिक्षिकाएं।
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे के जीजीआईसी में कक्ष संख्या सात में इंटरमीडिएट की दो छात्राओं पर अचानक पंखा गिर गया। छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्ष सात में चल रहा पंखा अचानक नीचे गिर गया। इसमें पंखे के नीचे बैठी छात्रा स्वाति व आयुषी चपेट में आने से घायल हो गईं। कॉलेज की प्रधानाचार्या माधुरी लता ने दोनों छात्राओं को तत्काल नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि अचानक पंखा गिरने से छात्राओं को मामूली चोट लगी है। इलेक्ट्रिशियन को बुलवाया गया है। कॉलेज के सभी पंखों की जांच कराई जा रही है।