फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा रोडवेज डिपो

Sun, 01 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रोडवेज डिपो की निगरानी तीसरी आंख से होगी। यहां पर होने वाली घटनाओं को रोडवेज प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए एक सप्ताह के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए निर्देश। उन्नाव के साथ किदवई नगर, फतेहपुर डिपो और आजाद नगर डिपो में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में हुए डीजल चोरी प्रकरण का मामला प्रदेश मुख्यालय तक गूंजा था। इसकी जांच के लिए कानपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत लखनऊ तक अधिकारियों ने मौके पर आकर जांच की थी। इस मामले में डिपो के एआरएम, फोरमैन और कई ड्राइवरों को निलंबित कर दिया गया था।

डिपो में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए रोडवेज प्रशासन ने घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए डिपो में सीसी कै मरा लगाने के निर्देश दिए है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर ने भेजे पत्र में कहा कि लखनऊ मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार उन्नाव जिले के साथ ही आजाद नगर डिपो, किदवई नगर डिपो, फतेहपुर डिपो में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए शासन से कैमरा लगाने के लिए फर्म को भी नामित कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर क्षेत्र ने यह कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिया है।

एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि डिपो में कैमरे लगाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक का पत्र मिला है। इस कार्य को जल्दी और निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें