फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 14 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 17 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे रिजर्वेशन, टिकट बुकिंग हाल, पूछतांछ काउंटर और एक से पांच नंबर प्लेटफार्मों के साथ ही स्टेशन के मुख्य द्वारा पर भी लगेंगे। आरपीएफ डीजी को इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही काम शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर से लेकर टिकट बुकिंग हाल, रिजर्वेशन काउंटर, मेनगेट और प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर आए दिन मारपीट व चोरी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इससे रेलवे की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आरपीएफ के माध्यम से 14 स्थानों को कैमरे की नजर में रखा जाएगा। जिससे यहां पर होने वाली घटनाओं पर आसानी से नजर रखी जा सके।

कंट्रोल रूम के लिए स्टेशन पर ही एक अलग कमरा चयनित किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में भी पुलिस को आसानी होगी। आरपीएफ डीजी को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसमें प्लेटफार्म एक पर तीन कैमरे लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म दो, तीन, चार व पांच पर दो-दो स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मेनगेट पर एक कैमरा, टिकट बुकिंग हाल में एक कैमरा, पूछतांछ काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर पर भी एक कैमरा लगाया जाएगा। जीआरपी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि विभाग के माध्यम से रेलवे स्टेशन परिसर में कैमरे लगवाने के लिए स्थानों को चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा गया था। जिसपर आरपीएफ व जीआरपी ने प्रस्ताव तैयार कर चौदह स्थानों का चयन कर प्रस्ताव भेज दिया है।

जीआरपी एसपी ने भी सुधार करने को कहा था
उन्नाव। पिछले वर्ष दिसंबर माह में आएं जीआरपी एसपी ने भी रेलवे स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन को हाईटेक करने को कहा था। जिसमें लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की तरह अवैध वाहनों को रोकने के ई-चालान, बाउंड्री वाल का निर्माण, आरपीएफ जवानों की मेस और रहने के कमरों में सुधार, पानी की व्यवस्था आदि के विषय में प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था। परंतु अभी तक कुछ नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें