फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कारों में टक्कर, बुजुर्ग दंपती व साली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर के पास दो कारों में ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार बुजुर्ग दंपती और साली घायल हो गई। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी कार में सवार लोग हादसे के बाद भाग गए।
विज्ञापन


लखनऊ के माल सड़क निवासी पंकज भातेजा (65) पत्नी बेला (60) और साली निशा माकड़ (40) के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे। रघुरामपुर गांव के सामने रविवार दोपहर दो बजे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान काले रंग की कार ने पंकज की कार में टक्कर में मार दी। सूचना पर देवखरी चौकी प्रभारी तफूज अहमद और पीआरवी ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। बाद में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त दोनों कारों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि काले रंग की कार सवार लोग हादसे के बाद भाग गए। कार हरियाणा निवासी अमोल पाटिल के नाम दर्ज है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें