फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं, चावल में कीड़े देख कार्डधारकों का हंगामा

विज्ञापन
सफीपुर में राशन में निकले कीड़े दिखाती महिला। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। विकासखंड के गांव फतेहपुर में खाद्यान्न वितरण के दौरान गेहूं, चावल में कीड़े देख कार्डधारकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो कार्डधारकों ने घटतौली का भी आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम फ तेहपुर में कोटेदार रविवार को खाद्यान्न वितरित कर रहा था। राशन लेने वाले कुछ कार्डधारकों ने गेहूं में कीड़े होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने कार्डधारकों से बात की। बताया कि गेहूं, चावल में कीड़े थे। कार्डधारक गीता ने कीड़े के साथ एक किलो कम खाद्यान्न देने की भी जानकारी दी। बबली ने 3 किग्रा कम अन्न देने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें