फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन शेड के पाइप में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
आसीवन में करंट की चपेट में आकर पिकअप चालक सूरज की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। टिन शेड के पाइप में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरौकी गांव निवासी पिकअप चालक सूरज सिंह (21) के घर के बाहर रखे टिन शेड पर गीली लकड़ियां रखी थीं। टिन शेड के ऊपर से निकला विद्युत लाइन का तार ढीला होने से लकड़ियों में छू रहा था। जिससे टिन शेड के पाइप में करंट आ गया। शनिवार सुबह 6 बजे सूरज की दादी झाडू लगा रही थी। इसी दौरान दादी का हाथ टिन शेड के पाइप मेें छू गया। कंरट लगने पर उसने सूरज को आवाज देकर पाइप में करंट आने की बात कही।
विज्ञापन

सूरज ने जैसे ही पाइप को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गया। दादी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सूरज को पाइप से अलग कर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले सूरज की शादी सोनम से हुई थी। 20 वर्ष पहले मां मंजू की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और पत्नी के साथ सफीपुर में रह रहा है। सूरज की मौत से पत्नी सोनम व दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें