फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने किसान को पीटा, लूटकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। कार सवारों ने किसान को लिफ्ट देकर मारपीट की और 5100 रुपये लूट लिए। रास्ते में कार से धक्का दे दिया। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। किसान ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मैनहा निवासी रामविलास कुशवाहा शनिवार शाम कानपुर जाने के लिए सिकंदरपुर कर्ण में वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बीघापुर की ओर से आए कार सवारों ने उन्हें लिफ्ट देने की बात कही।
कार में दो लोग पहले से बैठे थे। जल्दी होने के कारण राम विलास कार में बैठ गए। ताजपुर नौबस्ता गांव के पास कार सवारों ने रामविलास को पीटकर 5150 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर उनके मोबाइल की बैटरी निकाल ली और कार से धक्का दे दिया। किसी तरह बदरका चौकी पहुंचे पीड़ित ने प्रभारी आशुतोष मिश्र को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें