फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सामने आए कुत्ते को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। घटना में कार सवार तीन को चोटें आईं।
विज्ञापन

झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थानाक्षेत्र के गांव निवाड़ी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र महादेव साव कार से दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कार गंगा एक्सप्रेसवे पर 454 किलोमीटर के पास पहुंची, तभी अचानक सामने कुत्ता देख उसे बचाने में चालक हरिओम से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में चालक के साथ प्रमोद कुमार और सिद्धार्थ को चोटें आईं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि कुत्ते को बचाने में कार गड्ढे में गई थी। तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें