फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बचाने में कार पलटी, महिला सिपाही सहित तीन घायल

विज्ञापन
नवाबगंज सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही अर्चना पांडेय। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में अन्य कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार बहराइच में तैनात महिला सिपाही, उसके चाचा और चचेरी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बारासगवर कस्बा निवासी राधेश्याम पांडेय की 23 वर्षीय पुत्री अर्चना बहराइच जिला के इकौना थाना में महिला सिपाही है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे अर्चना के चाचा उमेश पांडेय (38) दूसरी भतीजी रंजना पांडेय पुत्री संजय के साथ कार से उसे छोड़ने बहराइच जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्षी विहार के पास मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन (लखनऊ से कानपुर) में एक अन्य कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला सिपाही समेत अन्य तीनों लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उमेश और उनकी भतीजी रंजना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद कार से धुआं निकलते और आग लगते देख नवाबगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने पीआरवी में लगे फायर उपकरण से आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर जाम के हालात बन गए। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरी कार सवार कानपुर नगर निगम में तैनात लिपिक लखनऊ के आलमबाग निवासी निशा पाल बाल-बाल बच गईं। वह कार से कानपुर से लखनऊ जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें