फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दूधिया की मौत के बाद हंगामा

Sun, 22 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
मौके पर मौजूद फ ोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे पर पुलिस चौकी के निकट शनिवार सुबह एक कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में साइकिल सवार दूधिया को टक्कर मार दी। हादसे में दूधिया की मौके पर मौत हो गई।  पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के परिजनों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगाने के साथ ही कार को फूं कने का प्रयास किया।   पुलिस ने लाठियंा पटक कर भीड़ हटाई।
विज्ञापन


जनपद उन्नाव के बंथर सुपासी गांव निवासी 35 वर्षीय बाबू राम यादव पुत्र  राज कुमार यादव शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे दूध बेचने के लिए जाजमऊ हाईवे पुलिस चौकी से होकर कानपुर की ओर जा रहा था ।  पीछे से ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित कार  साइकिल सवार दूधिया को टक्कर मारते हुए निकल गई। राहगीरों ने पीछा कर जाजमऊ गंगापुल पर कार चालक को  पकड़ लिया। राहगीरों की मानी जाए तो कार चालक अशोक निवासी रेलबाजार, जनपद कानपुर नशे की हालत में था। इससे गुस्साए लोग चालक की पिटाई करने लगे। कार में चालक  अशोक  का परिवार बैठा था ।

यह बनी गांव से कानपुर जा रहे थे। चालक का परिवार मौका पाकर टेंपो से कानपुर के लिए रवाना हो गया। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना पर मृतक के परिजन व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।  इनका कहना था कि हादसे के बाद चालक देर तक सड़क पर तड़पता रहा। समय पर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी। लोगों मेें पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्सा था। इससे यह भड़क गए। यह जाम लगाने लगे। इन्हाेंने कार को फूंकने का प्रयास किया। सूचना के बाद पहुंची गंगाघाट पुलिस ने लाठियां पटक कर हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


बवाल की सूचना से  अधिकारियों में हड़कंप मच गया । आईपीएल मैच के चलते इसी रूट से वीआईपी को निकलना था। इस पर  सफ ीपुर, कोतवाली, अजगैन, अचलगंज और गंगाघाट थाने का पुलिस बल यहां पहुंच गया। सीओ सिटी रामअर्ज के समझाने पर लोग माने। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मौके पर ग्रामीणों ,मृतक के परिजनों एवं गंगाघाट पुलिस के बीच जमकर नोेकझोंक हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें