फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में गरमाया पानी व पेंशन का मुद्दा

Sun, 22 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में बोलते सीडीओ, मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में पानी और पेंशन के मुद्दे छाए रहे। अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों ने  नए हैंडपंप लगवाने की मांग की।  इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने 500 हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव सदन में रखा। इसे सभी ने पास कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे जिला पंचायत की बैठक शुरू हुई।  जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने सदन की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए।  जिला पंचायत सदस्यों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।   अंकित मिश्रा ने  इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव रखा। ओमप्रकाश ने बक्सर में बनी नई पानी की टंकी चालू न होने का मामला उठाया। एक्सईएन जलनिगम ने टंकी खराब होने की जानकारी दी। इस पर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ठेकेदार को नोटिस भेजने की बात कही। एक्सईएन जल निगम ने जिले में 1600 नए हैंडपंप लगाए जाने की जानकारी दी।

अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से जिला पंचायत को 24 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि जल्द मिलने वाली है। इसमें नए एवं अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। अधिकांश सदस्यों के प्रस्ताव आ गए हैं। सदन ने मनरेगा में वर्ष 2016-17 का श्रम बजट एवं कार्ययोजना अनुमोदित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


विधायक ने पेंशन व्यवस्था पर उठाए सवाल
भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने  कहा कि  बाबुओं से सांठगांठ करने वालों को ही पेंशन मिलती है।  इन्हाेंने इसकी जांच की मांग की।   जिला योजना की बैठक  के बाद जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। इसमें  एकता पर जोर दिया गया। इस दौरान एमएलसी सुनील सिंह यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें