फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

साउथ दिल्ली के पुष्प विहार सेक्टर एक निवासी जायदी विश्वास (40), भाई सुगदीप विश्वास (37), परिवार के अर्पण (32), कुश (23) के साथ गुरुवार को महाकुंभ स्नान करने गए थे। लौटते समय शनिवार शाम 6:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ के देवखरी गांव के चालक जायदी विश्वास को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में चारों घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से घटना हुई, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया
बांगरमऊ। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें