फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, युवक की मौत, पत्नी, चचेरा भाई, भांजी घायल

विज्ञापन
विजय कुमार मिश्रा (फाइल फोटो)   - फोटो : विजय कुमार मिश्रा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाटन। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर शुक्रवार रात कोहरे के बीच सड़क घेरकर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत हो गई, जबकि पत्नी, चचेरा भाई और भांजी घायल हो गए। परिवार रायबरेली के पैतृक गांव से कानपुर लौट रहा था।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना डलमऊ के कटघर गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा (40) पुत्र प्रेमशंकर कानपुर पनकी में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। वह पनकी की एक कागज बनाने वाली फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। शुक्रवार सुबह विजय पत्नी मीरा (36), चचेरा भाई कानपुर के मनीराम बगिया के मकान नंबर 32/137 निवासी रामजी (37) और भांजी नमिता (22) के साथ गांव गए थे। शुक्रवार रात 10:30 बजे कानपुर लौटते समय कार रामजी चला रहे थे। लालगंज-उन्नाव हाईवे पर आकमपुर गांव के पास कोहरा अधिक होने से सड़क घेरकर खड़ा ट्रक रामजी को नजर नहीं आया और कार उसमें पीछे से टकरा गई। बताते हैं कि ट्रक का डिपर भी नहीं जल रहा था।
हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। रामजी और नमिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मीरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजय दो भाइयों में बड़े थे। दो बच्चों में अर्थव और बेटी दीपाली है। बेटे की मौत से मां रूपा, पिता सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। बिहार थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें