फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूक करेंगे कैडेट्स

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एनसीसी कैडेट्स को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देते चिकित्सक। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण से बचाव व लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर जागरूक करने की जिम्मेदारी एनसीसी कैडेट्स भी उठाएंगे। मंगलवार को कैडेट्स को जिला अस्पताल में इसकी ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

57 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार के निर्देश पर बटालियन के वालंटियर कैडेट्स की जिला अस्पताल में एक घंटे की सुरक्षा व सावधानी संबंधी ट्रेनिंग दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने सभी कैडेट्स के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। बताया कि काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। लोगों को मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। ट्रेनिंग के दौरान सभी कैडेटों ने सामाजिक दूरी बनाए रखी।
प्रशिक्षण में तीस कैडेट्स उपस्थित रहे। ट्रेनिंग के बाद कैडेटों ने सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कर्नल संजय कुमार, सूबेदार जरनैल सिंह, नोडल ऑफिसर रवि रंजन सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें