फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में दो दुकानदारों में मारपीट

Tue, 04 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानदारों में चली आ रही व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते तीन दिन में दूसरी बार मारपीट हो गई। भीड़ ने एक व्यापारी के अधिवक्ता बेटे को हमलावर समझकर पीट दिया। दुकान में घुसकर लूटपाट की सूचना से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई। पिटाई से घायल अधिवक्ता ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी दीपक की छोटा चौराहा पर फर्नीचर की दुकान है। ठीक बगल में ज्ञानशंकर तिवारी की भी फर्नीचर की दुकान है।

व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर दोनों दुकानदारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हुई थी।

इस पर दीपक ने कोतवाली में तहरीर देकर ज्ञानशंकर और उनके बेटे मुकेश तिवारी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। एनसीआर दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर सोमवार को दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हो गया।

दीपक का आरोप है कि दिनेश और उसके तीन-चार साथियों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और एक युवक ने उनके गले से चेन छीन ली। हालांकि दिनेश तिवारी ने दुकान के बाहर बैठे होने के दौैरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद है। अगर दोनों पक्ष नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें