फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-बीघापुर रोडवेज बस सेवा फिर से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। कोरोनाकाल मेें एक साल से ज्यादा समय से बंद चल रही लखनऊ-बीघापुर रोडवेज बस सेवा रविवार से फिर से शुरू हो गई है। इससे बीघापुर के अलावा, पुरवा, मौरावां सहित क्षेत्र के अन्य कस्बों व गांवों के हजारों लोगों का लखनऊ का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को बीघापुर से लखनऊ तक के बीच का किराया 99 रुपये देना होगा। यह बस बीघापुर से सुबह 6:30 बजे लखनऊ को रवाना होगी। बीच में मौरावां, कैंचीमोड़, मगरायर, कालूखेड़ा आदि होते हुए मोहनलालगंज पहुंचेगी और फिर आखिरी स्टापेज चारबाग होगा। बस चारबाग सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। उसी दिन शाम 5:30 बजे लखनऊ चारबाग से सवारियां बैठाकर बीघापुर की ओर रवाना होगी। विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए बस रात करीब 8:30 बजे बीघापुर पहुंचेगी।
अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण तेज होने पर लखनऊ से बीघापुर के बीच चल रही रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया था। इससे लखनऊ तक आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। लोग निजी साधनों से लखनऊ तक का सफर करने को मजबूर हो रहे थे। कुछ दिन पहले उप्र विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित भगवंतनगर क्षेत्र आए थे।
विज्ञापन

उस समय लोगों ने रोडवेज बस बंद होने से आवागमन की समस्या की जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों को बस सेवा पुन: शुरू कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश के क्रम में रविवार से फिर से लखनऊ-बीघापुर के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। क्षेत्रीय लोगों में श्यामू अवस्थी, शिवम द्विवेदी, मुकेश शुक्ला, रामप्रकाश, अल्ताफ अली व मनोज पांडेय ने बस शुरू होने पर खुशी जताई है।
उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ पीके बोस ने बताया कि कोरोनाकाल से बंद चल रही बस फिर से चारबाग से बीघापुर के बीच चलने लगी है। इससे यात्रियों का लखनऊ आवागमन सुगम व आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें