फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर में टकराई बस, तीन यात्री गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। उन्नाव से सवारियों को लेकर हरदोई जा रही प्राइवेट बस बुधवार दोपहर 12 बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी के पास सामने से आ रहे लोडर से टकरा गई। तीन महिला यात्री घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




उन्नाव से हरदोई जा रही बस बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला मरी कंपनी के पास सामने से आ रहे लोडर में टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 45 यात्री थे। बस में बैठे यात्रियों में हरदोई के थाना माधौगंज के गांव बढ़इनखेड़ा निवासी कोमल (32) पत्नी राहुल शर्मा, वहीं के थाना बिलग्राम के गांव कुतुवापुर निवासी दीपिका (38) पत्नी अनिल कुमार और फतेहपुर चौरासी की तारा देवी (54) पत्नी जयराम घायल हो गईं। लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला।

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि हादसे में तीन सवारियां घायल हुईं हैं। लोडर में अधिक दिक्कत नहीं आई थी, इसलिए चालक लेकर निकल गया।





कार की टक्कर से दो दोस्त घायल



पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर ऊंचगांव किला के पास बुधवार दोपहर दो बजे कार की टक्कर से बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव भीषमपुर निवासी नंदकिशोर (25) उसका साथी मोहित (24) घायल हो गए। सड़क किनारे पड़े दोनों घायलों को पड़ा देख उधर से गुजर रहे कटरा मोहल्ला निवासी सभासद विशाल ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें