फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के खिलाफ पब्लिक का फू टा गुस्सा

Fri, 20 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ऋषिनगर मोहल्ले में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषिनगर मोहल्ले में भूमिगत पेयजल पाइप लाइन एक बार फि र से लीकेज हो गई है। जिस कारण मोहल्ले के करीब पांच सौ घरों में पेयजल आपूर्ति बीते 24 घंटे से ठप है। इलाकाई लोगों ने आज पालिका के खिलाफ  प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी कर मांग की है कि यदि जल्द समस्या का समधान न हुआ तो जनता आंदोलित हो जाएंगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि बीते सप्ताह ही ऋषिनगर मोहल्ले में पड़ी भूमिगत पेयजल पाइपलाइन के लीकेज को नगर पालिका के एक ठेकेदार द्वारा सही किया गया था। जो बीते बुधवार की रात उसी पुराने लीकेज के स्थान पर फि र पाइप लाइन फ ट गई। जिससे पानी अब सड़क पर बह रहा है। जिससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की समस्या से परेशान लोगों ने गुरूवार को नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाह रवैये के खिलाफ  मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रहे इंद्रेश शुक्ला, शोनू शुक्ला, राजू तिवारी, शांतिप्रकाश, रजोल, ब्रजेश दुबे, सत्येंद्र, विशाल ने बताया कि मोहल्ले के करीब 5 सौ घरों के लोग बीते 24 घंटे से पेयजल समस्या से जूझ रहे है। जिस ओर पालिका जरा भी ध्यान नहीं दे रही है।

जलकल प्रभारी से ईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
नगर पालिका ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने पालिका के जलकल प्रभारी सी.पी. दुबे से कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ ने बताया कि राजधानी मार्ग और ऋषिनगर में लीकेज सही कराने में जलकल प्रभारी की लापरवाही पाई गई है। यदि तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो डीएम से जलकल प्रभारी को बर्खास्त करने के लिए पत्र भेजूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें