फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहान से विनय का कटा पत्ता, सेवकलाल प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
सेवकलाल रावत। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। बसपा में टिकट को लेकर राजनीतिक उठापटक जारी है। नामांकन चल रहा है लेकिन इसके बाद भी प्रत्याशी बदले जाने की प्रक्रिया अभी रुक नहीं रही है। रविवार को बसपा ने मोहान सीट से विनय चौधरी का पत्ता काटकर सेवकलाल रावत को प्रत्याशी बना दिया। इसी तरह शनिवार को भगवंतनगर क्षेत्र से प्रत्याशी बदला था। यहां सिकंदरपुर कर्ण के ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उनका टिकट काटकर बृजकिशोर वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

28 जनवरी को बसपा ने जिले की छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसमें मोहान से विनय चौधरी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। विनय ने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी थीं कि रविवार को अचानक उनका टिकट काट दिया गया। उनके स्थान पर सेवकलाल रावत को प्रत्याशी बनाया गया। 55 वर्षीय सेवकलाल रावत वर्ष 2012 से राजनीति में सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक वह सपा से मोहान विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे लेकिन जब वहां से डॉ. आंचल वर्मा को उतार दिया गया तो वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। रविवार को बसपा ने उन्हें मोहान से प्रत्याशी बना दिया।
सेवकलाल मूल रूप से दयालपुर के रहने वाले हैं और दो बार क्षेत्र से विधायक रहे राधेलाल रावत के चचेरे भाई हैं। सेवक पूर्व में मुंबई में कस्टम अधिकारी थे। 2010 में नौकरी छोड़ी और राजनीति में उतरे। सेवकलाल की पत्नी सोना रावत 2017 में हसनगंज ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्नाव। कांग्रेस ने भगवंतनगर विधानसभा सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। जंगबहादुर का नाम जिले के पुराने कांग्रेसी नेताओं में शुमार होता है।
जंगबहादुर 1984 से 1989 तक युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे थे। 2006 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इस समय वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। इस सीट से वर्तमान में उप्र विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित विधायक हैं। भाजपा ने अभी इस सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि सपा ने अंकित परिहार और बसपा ने बृजकिशोर वर्मा को टिकट मिल चुका है।

जंग बहादुर सिंह। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें