फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी व बच्चों की मौत से आहत देवर ने खाया जहर

Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती देवर रामलखन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत से आहत मृतका के देवर ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देवर ने बताया कि भाभी के मायके पक्ष के लोग उसे हादसे का जिम्मेदार मान रहे हैं। इनके तानों से परेशान होकर उसने जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के तकिया-गौरिया मार्ग पर कलवार ताल के पास गिट्टी भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार सुमन व उसके दो मासूम बच्चों ओमकरन व आकांक्षा की मौत हो गई थी। मृतक फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मझखोरिया कला के मजरा कोलवां गांव के निवासी थे। घटना के समय सुमन का देवर रामलखन बाइक चला रहा था। वह बाइक पर सुमन समेत पंाच लोगों को बैठाए था।

हादसे की सूचना पर पहुंचीं सुमन के मायके पक्ष की महिलाओं ने रामलखन को हादसे का जिम्मेदार मानते हुए  पोस्टमार्टम हाउस में अभद्रता की थी। तानों से परेशान होकर मंगलवार की सुबह रामलखन ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग निकलता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से  गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत सामान्य होने पर रामलखन ने बताया कि वह परिवार के तीन लोगों की मौत से आहत है। मृतक भाभी के मायके पक्ष के लोग उसे ही हादसे का जिम्मेदार मान रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने केे लिए जहर खा लिया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से दु:खी रामलखन दर्द बयान करते करते सिसकने लगा।
विज्ञापन



शव यात्रा के दौरान देवर के जहर खाने से हड़कंप
मंगलवार सुबह मां-बेटियों के शवों के  अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। इसी बीच रामलखन के जहर खाने से परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ लोग शव यात्रा लेकर चले गए। परिवार के अन्य सदस्य रामलखन को लेकर  सीएचसी पहुंचे।  घर में आई विपदा से परिवार के लोग पूरी तरह टूट गए हैं। रामलखन को सीने से चिपकाकर उसकी मां केसाना बिलख बिलख कर रोती रहीं।  सही समय पर इलाज मिलने से रामलखन की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें