फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीफार्मा की छात्रा अंशी ने हासिल किया प्रदेश में चौथा स्थान

Tue, 19 Aug 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-30- छात्रा अंशी। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीफार्मा में अंतिम वर्ष की छात्रा अंशी यादव ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 9.0 सीजीपीए अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



इंस्टीट्यूशन के संस्थापक बद्रीविशाल तिवारी और अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने रायबरेली जिले की चक शहाबुद्दीनपुर मटिहा रोड निवासी छात्रा अंशी यादव के साथ उनकी मां सुनीता और पिता रमेश कुमार यादव को बधाई दी है। संस्थापक ने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में संस्थान का नाम प्रदेश के शीर्ष संस्थानों में शामिल होगा।

छात्रा अंशी बहुत ही मेहनती है उसने चार साल छात्रावास में रहकर कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई की है। छात्रा को प्रतिवर्ष मेधावी छात्रा सहयोग राशि के तौर पर 15 हजार रुपये मिलते रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें