फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युद्ध विराम होने पर एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फिर लगाए बोल्डर

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फिर लगाए गए कंक्रीट बोल्डर।  - फोटो : एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फिर लगाए गए कंक्रीट बोल्डर।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम होने के बाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी से हटाए गए कंक्रीट के बोल्डर फिर लगा दिए गए हैं। इससे एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन

22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 27 पर्यटकों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इससे सात मई से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के आसार बन गए थे। इसके मद्देनजर आपातकाल की स्थिति में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के संभावित उपयोग के चलते कंक्रीट के बोल्डरों को हटाने का काम शनिवार से चालू हो गया था। साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी के करीब एक किलोमीटर की दूरी तक बोल्डर हटा दिए गए थे लेकिन अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद युद्ध विराम हो गया। इससे बोल्डर हटाए गए बोल्डर रविवार शाम को फिर लगा दिए गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि युद्ध विराम की घोषणा के बाद हटाए गए बोल्डर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें