फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिले

Fri, 03 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नए शिक्षा सत्र में नई पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। नगर क्षेत्र के हाकिम टोला परिषदीय विद्यालय में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं में पुस्तक वितरण किया। वहीं, बिछिया के बरिगवां उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीईओ उमाकांत कनौजिया ने बच्चों को किताबें बांटी। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में ग्राम प्रधान व इंचार्ज टीचरों ने पुस्तक वितरण किया।
विज्ञापन


सदर विधायक ने कहा कि नई पुस्तकें मिलने से पढ़ाई में भी रुचि बढ़ती है। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह मन लगाकर पढ़ें ताकि वह उच्च पदों पर आसीन हो सकें। यहां प्राथमिक विद्यालय जेर खिड़की, जूनियर विद्यालय किला के छात्र-छात्राओं में पुस्तक वितरण किया गया। इस दौरान प्राइमरी की हेड टीचर रंजना कुमारी, सहायक टीचर प्रमिला, जूनियर विद्यालय की सुजाता गुप्ता, हिना सरफ, पुष्पा देवी व जूनियर विद्यालय किला के टीचर मुजीबुल हसन मौजूद रहे। 

बिछिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बरिगवां उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुस्तक वितरण के दौरान बीईओ उमाकांत कनौजिया ने कहा कि टीचर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाएं ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। इससे हमारे परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश दिलाएं। उच्च प्राथमिक मझखोरिया में पुस्तक वितरण ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालय वसीरतगंज में बच्चों को किताबें विद्यालय की टीचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछिया में ग्राम प्रधान, इछौली परिषदीय विद्यालय, बरिगवां उच्च प्राथमिक विद्यालय व गौरा प्राथमिक विद्यालय में  में बीईओ ने पुस्तक वितरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें