फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो मकान में घुसी, चाचा भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मल्हौली सरदार नगर में बोलेरो घर में जा घुसी। हादसे में चाचा व भतीजा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मल्हौली गांव के मजरा सरदार नगर निवासी रतिभान (44), भतीजे कृष्णा यादव (18) के साथ रविवार शाम करीब तीन बजे खेत जा रहे थे। वह दोनों पड़ोसी परविंद के घर के सामने पहुंचे थे तभी एक बोलेरो आई। मियागंज जा रहे सहबसी गांव निवासी चालक कन्हैया लाल (20) तेज रफ्तार बोलेरो से नियंत्रण खो बैठा और परविंद के मकान में जा घुसा।
दीवार और ईंटे गिरने से रतिभान और कृष्णा घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां रतिभान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि चालक हिरासत में है। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें