फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा स्नान करने के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी दरबार में दर्शन से पहले गंगा स्नान करते समय डूबे युवक का दूसरे दिन बुधवार सुबह घटनास्थल से 50 मीटर दूर शव मिला।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के सिकंदरपुर कर्ण गांव निवासी रामजीवन का बेटा गौरव (23), चाचा रामगणेश, चाची अर्चना, मां संगीता, मौसी पूजा, बहन प्रतिमा और परिवार के अन्य लोगों के साथ मंगलवार को बक्सर घाट पर गंगा स्नान करने और मां के दर्शन करने आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गंगा स्नान करने के दौरान हनुमान मंदिर के पास वह चला गया था। गहराई में जाने से गौरव डूब गया था। बक्सर चौकी इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों, शुक्लागंज से आई टीम के साथ एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। बुधवार को सुबह 10 बजे मां चंडिका देवी मंदिर के सामने युवक का शव उतराता मिला। चौकी इंचार्ज ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अविवाहित था। सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में ही उसकी बिजली की दुकान है। मौत से परिजन बेहाल हैं। बारासगवर थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें