फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बाबखेड़ा गांव के बाहर एक पेड़ पर किशोरी का फंदे से लटका शव मिला। किशोरी की चाची ने पड़ोसी युवक पर भतीजी की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में जहर खाने के बाद फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा झगरपुर निवासी शायमा(16) पुत्री सैय्यद अली की चाची सलमा ने बताया कि रविवार सुबह भतीजी घर पर थी। पड़ोस में रहने वाले युवक के बुलाने पर वह घर से गई थी। कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर अमरु यादव के खेत में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। चाची का आरोप है कि उसी युवक ने भतीजी को मारकर लटकाया है। पुलिस ने जांच की और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। दादी जैनब ने बताया कि शायमा पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। मृतका की मां सोनिया मेरठ गई है। पिता भी घर नहीं थे। पोस्टमार्टम में जहर खाने और फंदे से जान जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने बताया कि दादी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें