फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पर भाजपा, तीन पर सपा, पांच पर निर्दलीय जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मतदान और मतगणना के बाद ब्लाक प्रमुख की 16 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। जिसमें आधी सीटों पर सत्ताधारी भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सपा को मात्र तीन सीटें ही मिलीं। पांच पर निर्दलीयों ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन

2022 विधानसभा का सेेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और ब्लाक प्रमुख में भाजपा, सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 15 और सपा ने 7 प्रत्याशियों को समर्थन दिया था।
भाजपा के 8 प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बने हैं। सपा से ज्यादा सीटें निर्दलीयों की झोली में गईं। इसमें चार पर पूर्व में ही निर्विरोध भाजपा प्रमुख बन चुके हैं। एक पर सपा का निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुआ है। वहीं जानकारों के मुताबिक, दो सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता निर्दलीय रूप से चुनाव लड़कर जीते हैं।
विज्ञापन

उन्नाव। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने सिकंदरपुर कर्ण से अपनी पत्नी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव को मैदान में उतारा था। परिणामों में पुष्पा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुष्पा को मात्र 23 बीडीसी का ही समर्थन मिल सका। वहीं पूर्व में जिला पंचायत चुनाव में भी सपा की काफी किरकिरी हुई थी।
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सबसे ज्यादा 19 समर्थित सदस्य जीतकर आने से अध्यक्ष पद के चुनाव में आसान सी दिख रही जीत को सपा अपने ही प्रत्याशी के कारण हार गई थी। नाम वापसी के दिन प्रत्याशी मालती रावत के भाजपा प्रदेश कार्यालय जाने से बिगड़ी बात, पार्टी की ओर से उनकी प्रत्याशिता निरस्त करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें