फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण, तेज सिर दर्द, आंखों में दिक्कत, डॉक्टर बोले जांचों के बाद ही होगी पुष्टि

Sun, 16 May 2021 04:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कोरोना महामारी से ठीक हुए मरीजों पर ब्लैक फंगस वायरस हमला कर रहा है। उन्नाव के बीघापुर निवाासी एक किसान में इस वायरस से मिलते जुलते लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के बीघापुर के एक किसान में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण पाए गए हैं। शहर के एक नर्सिंगहोम में उसका चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक कुछ जांचे होनी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पूरी तरह पुष्टि हो पाएगी। बीघापुर तहसील के गांव रुझिहई निवासी पप्पू (55) को करीब पचीस दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन


जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। उसका इलाज सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव भैंसई के एक डॉक्टर से कराया गया था। पीड़ित के छोटे भाई अनीस के मुताबिक इलाज से वह ठीक भी हो गया और खेती का काम भी देखने लगा था। दो दिन पहले वह बजार में तरबूज बेच रहा था।

अचानक सिर में तेज दर्द हुआ और आंखों में सूजन आ गई। वह आवास विकास कालोनी स्थिति एक नर्सिंगहोम में दिखाया। डॉक्टरों ने शुरआती जांच में ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण बताए। हालांकि पूरी तरह पुष्टि के लिए कुछ और जांचें कराने के लिए कहा है। इसके बाद ही सही पुष्टि हो पाएगी। 
विज्ञापन


नर्सिंगहोम संचालक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि ब्लैक फंगस है इसकी अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं की जा सकती। तीमारदारों से मरीज को मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने के लिए कहा जा रहा है। ताकि उसका सीटी टीएनएस, एमआरआई, ब्रेन की जांच सहित दो तीन और जांचों की आवश्यकता है। जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें