उन्नाव के बीघापुर के एक किसान में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण पाए गए हैं। शहर के एक नर्सिंगहोम में उसका चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक कुछ जांचे होनी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पूरी तरह पुष्टि हो पाएगी। बीघापुर तहसील के गांव रुझिहई निवासी पप्पू (55) को करीब पचीस दिन पहले बुखार आया था।
जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। उसका इलाज सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव भैंसई के एक डॉक्टर से कराया गया था। पीड़ित के छोटे भाई अनीस के मुताबिक इलाज से वह ठीक भी हो गया और खेती का काम भी देखने लगा था। दो दिन पहले वह बजार में तरबूज बेच रहा था।
अचानक सिर में तेज दर्द हुआ और आंखों में सूजन आ गई। वह आवास विकास कालोनी स्थिति एक नर्सिंगहोम में दिखाया। डॉक्टरों ने शुरआती जांच में ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण बताए। हालांकि पूरी तरह पुष्टि के लिए कुछ और जांचें कराने के लिए कहा है। इसके बाद ही सही पुष्टि हो पाएगी।
नर्सिंगहोम संचालक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि ब्लैक फंगस है इसकी अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं की जा सकती। तीमारदारों से मरीज को मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने के लिए कहा जा रहा है। ताकि उसका सीटी टीएनएस, एमआरआई, ब्रेन की जांच सहित दो तीन और जांचों की आवश्यकता है। जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी।