फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर और बांगरमऊ तहसील में भाजपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/बांगरमऊ। सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। चारों ओर लूट का माहौल है। थाने में बिक रहे हैं और पूरे प्रदेश में बिजली की स्थिति बदतर है। प्रदेश की जनता सरकार के इन कुकृत्यों से ऊब चुकी है। ये बातें एमएलसी हृदय नारायण दीक्षित ने कहीं। वह मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित धरने में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए 2017 के चुनावों में पूरी दम लगानी होगी। धरने के बाद भाजपाइयों ने अपर जिलाधिकारी इंद्रजीत उत्तम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किशन पाठक, सरोज सिंह, आशीष त्रिपाठी, पवन सिंह, पंकज दीक्षित, प्रदीप, मुन्नीलाल रावत, अनुराग अवस्थी, रामचंद्र गुप्ता, दुर्गेश ङ्क्षसह चंदेल, मनोज निगम, राहुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

बांगरमऊ तहसील में भी भाजपाइयों ने सपा सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सरयू प्रसाद शुक्ला को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, रामचंद्र वर्मा, राजीव कुमार, विकास गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, शैलेंद्र राजपूत, श्रीप्रकाश शर्मा, आजाद कुशवाहा, नीरज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, श्यामबाबू, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें