फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों के घर में कई बार दबिश, सुबह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता के मामले में आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात उनके घरों में दबिश दी। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की। गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर तिराहा पर 17 मई को ट्रैफिक सिपाही माधव से भाजपा नेता एवं स्वयं को विधायक का रिश्तेदार बताने वाले रज्जन मिश्रा, संदीप पांडे व पंकज दीक्षित समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। नेताओं ने सिपाही के अभद्रता की थी।
सिपाही का रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। बुधवार रात भारी पुलिस बल व स्वॉट टीम के साथ कोतवाल ओपी राय ने पीडी नगर में भाजपा नेता संदीप पांडेय व रज्जन मिश्र के घर दबिश दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस से अभद्रता की। गुरुवार को 11 बजे के बाद पुलिस ने तीनों भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर डीजीपी के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की गई। चर्चा है कि यदि शासन से सख्ती न होती तो पुलिस नेताओं को गिरफ्तार भी न करती।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संदीप पर वर्ष 2006 में बलवा, बंधक बनाना, हमलावर होना, व सेवन सीएलए एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें