फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दिया धरना

Fri, 03 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवन्तनगर(उन्नाव)। तहसील मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने धरना देकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और जनता की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पाटन पर पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसानों को नहरों में पानी नहीं मिल रहा, समय से बिजली नहीं आ रही व खाद भी मिलना दूभर है। स्वास्थ्य सेवाएं भी भ्रष्टाचार की चपेट में हैं।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत ने कहा कि इस सरकार में चौथे स्तंभ मीडिया को भी नहीं बख्सा जा रहा है। संजय शुक्ला ने कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। पीड़ितों को थाने से भगा दिया जाता है। ज्ञापन देने वालों में सुनीता सिंह, अनुराग सिंह, आनंद अवस्थी व दीपक शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें