चकलवंशी (उन्नाव)। भूमेश्वर-सरोसी मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार मामा और उसकी दो भांजी घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। मामा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला।
कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के धूल गांव निवासी नन्हके सिंह माखी थानाक्षेत्र के सेंगरनखेड़ा निवासी बहन पिंकी पत्नी पूते के साथ रहता है। मंगलवार को उसकी भांजी पूजा का जन्मदिन था शाम पांच बजे वह बाइक से भांजी पूजा और लक्ष्मी को लेकर चकलवंशी फूल लेने जा रहा था। भूमेश्वर-सरोसी मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से तीनाें घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने नन्हक्के की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।