फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार-बक्सर मार्ग पर जगतपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल हो गया। महिला को परिजन लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

पुरौना गांव निवासी विजयपाल (30), पत्नी शशि (27) व पुत्र साहिल (5) के साथ बाइक से बक्सर जा रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर जगतपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दंपती और उनके बच्चे को चोट आई। पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शशि के सिर में गंभीर चोट होने से परिजन प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट लेकर गए, बाद में वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विजयपाल ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया तहरीर के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें