फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर

Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दो नातिन बाल-बाल बच गईं। राहगीरों ने घायल पिता-पुत्री को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर मारकर भाग रहे चालक को डंपर सहित लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमऊ सराय निवासी इरशाद (55) रविवार दोपहर बाइक पर बेटी नगमा (30) और उनकी दो बेटियों उमेशा तीन और उमेरा एक साल को बैठाकर काम से बांगरमऊ जा रहे थे। हरदोई-बांगरमऊ मार्ग पर हरित होटल के पास बांगरमऊ की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में इरशाद और बेटी नगमा गंभीर घायल हो गईं। दोनों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। बेटी नगमा का बायां पैर टूटा होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया। नगमा ने बताया कि पिता खेती कर परिवार पालते थे। पति की मौत से पत्नी अनीसून, बेटे शादाब, आजाद, मेराज, फरहान के साथ तीन बेटियां हैं।

कोतवाल अखिलेशचंद पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें