फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत, दो दोस्त गंभीर

Tue, 15 Jul 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह अलग दो अलग-अलग हादसे हुए। पहले हादसे में बाइक सवार एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों की हालत गंभीर हैं। वहीं दूसरी घटना में टायर पंचर होने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, सभी को लखनऊ रेफर किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



हादसा-एक
सिर के बल गिरे बाइक सवार, हेलमेट न होने से हालत गंभीर
औरास (उन्नाव)। कानपुर नगर के ककवन थानाक्षेत्र के गांव नेवराखेड़ा निवासी संदीप यादव (25) पुत्र रामबाबू पड़ोसी गांव मनऊवरपुर निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र पप्पू राठौर और कन्नौज जिले के थाना तालीग्राम के गांव जयसिंहपुर निवासी 24 वर्षीय अलोक पुत्र श्याम सिंह राठौर के साथ बाइक से रविवार को बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गए थे। सोमवार सुबह 10 बजे दर्शन कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे।
औरास थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव के पास बाइक में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया, इलाज के दौरान संदीप यादव की मौत हो गई। गंभीर घायल अजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल आलोक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। घटना के समय बाइक संदीप चला रहा था।चचेरे भाई मोहित ने बताया कि मृतक संदीप दो भाईयों में बड़ा था। तीन बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है। संदीप पढ़ाई करता था वह कन्नौज के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल के पेपर दिए थे। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन


हादसा- दो
टायर पंचर होने से पलटी स्कॉपियो, दंपती व बच्चों सहित दस घायल
औरास (उन्नाव)। बिहार प्रांत के थाना बेतिया बिहार कोतवाली चौक निवासी 40 वर्षीय विशाल कुमार, 36 वर्षीय पूजा कुमारी, 16 वर्षीय बेटे राजीव कुमार, 12 वर्षीय सनी कुमार और पांच वर्षीय बेटी परिधि के साथ जिला महाराजगंज के थाना कोठी बाजार के सिसवा बाजार नौका टोला निवासी रिश्तेदार 36 वर्षीय राजेश कुमार सोनी पुत्र मगरू प्रसाद उनकी 35 वर्षीय पत्नी आरती, नौ वर्षीय बेटी आरूषि, छह वर्षीय अर्पिता और पांच वर्षीय बेटे देव के साथ 10 जुलाई को राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने निकले थे। वहां दर्शन करने के बाद मथुरा, वृंदावन के दर्शन किए। सोमवार सुबह पांच बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। कार राजेश कुमार चला रहे थे। औरास थानाक्षेत्र के बरादेव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला दाहिना टायर पंचर होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में सभी गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद परिधि को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष भवनसिंह मौर्य ने बताया दो हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। बाइक और स्कॉर्पियो सवार 12 लोग घायल हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें