फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्र की साइकिल में टक्कर मारने के बाद गिरा बाइक सवार, मौत

Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर तियर माइनर के पास शनिवार सुबह 11 बजे साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। छात्र और घायल युवक को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के चमारनखेड़ा गांव निवासी कैलाश (40) पुत्र शिशुपाल शनिवार सुबह कुटेहना गांव से अपने घर बाइक से जा रहा था। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर तियर माइनर के पास डकौली निवासी साइकिल सवार छात्र करन पुत्र राकेश से टकरा गया। घटना में दोनों सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगा होने से कैलाश के सिर पर गंभीर चोट आईं।
राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छात्र करन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार पालता था। दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की पत्नी की बीमारी के चलते छह महीने पहले मौत हो चुकी है। दो बच्चों में गुड़िया और बेटा दीपक है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें